
हापुड़: सफाई का दावा ठोकने वाले जरूर देखें नालों के हालात
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका वैसे तो सफाई पर लाखों रुपए खर्च करती है लेकिन तस्वीर आपके सामने है। हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर नालों की सफाई न होने की वजह से लोगों में बेहद नाराजगी है। नालों की सफाई न होने के कारण लोगों को गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। आसपास बदबू होने की वजह से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी होती है जिन्होंने मामले में नालों की सफाई की मांग की है।
हापुड़ की फ्री गंज रोड पर तिलक नर्सिंग होम के पास नालों में गंदगी जमा होने की वजह से लोग बेहद परेशान हैं। यहां कूड़ा तो पड़ा रहता ही है बदबू भी आती है। साथ ही मच्छर आदि भी पनप रहे हैं। जिम्मेदार वैसे तो सैकड़ो रुपए सफाई पर खर्च करने का दावा करते हैं लेकिन असलियत तो सभी के सामने हैं। ऐसे में राहगीर और क्षेत्रवासियों ने नाराजगी ज़ाहिर की है।
अब घर बैठे कराएं डॉ. लाल पैथ लैब्स से जांच: 9458757038, 9045959419































