
पिलखुवा: सड़क हादसे के दौरान घायल व्यक्ति की गई जान
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर सरस्वती अस्पताल के सामने सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जिसकी पहचान 50 वर्षीय कृष्णा निवासी गांव किशौली जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद परिवार में मातम छा गया। बुलंदशहर से परिजन जनपद हापुड़ पहुंचे। वहीं पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को भी हाईवे से हटाया। इस दौरान एक महिला बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गए थे जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जानकारी के अनुसार मामला सोमवार की दोपहर का है जब हापुड़ की ओर गाजियाबाद की ओर जा रही गाड़ी जैसे ही सरस्वती अस्पताल के सामने पहुंची तो अचानक सामने दो लोग सड़क पार करने लगे। कार चालक ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन एक व्यक्ति को टक्कर लग गई। वहीं पीछे से आई एक अन्य गाड़ी की भी आगे चल रही गाड़ी से भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में बुलंदशहर निवासी कृष्ण और विजेंद्र घायल हो गए जो कि सड़क पार कर वापस अपने घर लौट रहे थे। वहीं गाड़ी में सवार तीन लोग भी घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया जिनमें से कृष्ण की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि विजेंद्र का उपचार चल रहा है। वहीं कार में सवार शादिया, अनाया व अफसर घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जिन्हें चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया। पुलिस ने गाड़ियों को हाइवे से साइड कराया। मामले की जांच जारी है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
































