
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डा. हेडगेवार के जन्म दिन पर रविवार को बाबूगढ़ में संघ के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। संघ के पूर्ण गणेशवेशधारी स्वयंसेवक एक साथ इकट्ठा होकर बाबूगढ़ के मेन बाजार नेशनल हाईवे 9 बछलौता मार्ग व नगर के मुख्य जगहों पर पथ संचलन निकाला। नागरिकों ने पथ संचलन पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
बता दें कि प्रथम नवरात्रे के दिन ही पंकज धनोरा वाले विभाग के बौद्धिक शिक्षा प्रमुख ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार के जन्मदिन, नवरात्रि की शुरुआत, रामचंद्र जी का राज्याभिषेक, संवत हिंदू नव वर्ष 2082 की शुरुआत हुई थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डा.हेडगेवार का जन्म हुआ था और इस दिन को संघ एक उत्सव के रुप में मनाता है।
संघ नेता ने स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संघ एक स्वयंसेवी संगठन है जिसका उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित कर नागरिकों को राष्ट्र भक्ति की भावना जागृत करना है। संगठित हिंदू समाज ही विघटनकारी ताकतों को कुचलने में सक्षम है जिसमे सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया। इसी में बाबूगढ़ पुलिस का बहुत सहयोग मिला।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457



























