
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश की न्यायपालिका में बड़ा फेरबदल किया गया है। रविवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रदेश के 582 जजों का ट्रांसफर किया है जिसमें अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सिविल जज सीनियर डिवीजन तथा सिविल जज जूनियर डिवीजन के जज शामिल हैं। इस दौरान हापुड़ जनपद में तैनात जजों के भी तबादले हुए हैं।
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जज यजनेश चंद्र पांडे को इटावा से हापुड़, जज उमाकांत जिंदल को हापुड़ से लखनऊ तथा जज तारान्नुम खान को पीलीभीत से हापुड़ स्थानांतरित किया गया है।
सिविल जज सीनियर डिवीजन जज सौरभ कुमार वर्मा को बरेली से हापुड़, जज साधना कुमारी गुप्ता को बरेली से हापुड़, जज प्रीति मोगा को हापुड़ से रामपुर, जज रवि कुमार को हापुड़ से वाराणसी, जज आदित्य जायसवाल को लखीमपुर खीरी से हापुड़, जज असगर अली प्रथम को महाराजगंज से हापुड़ स्थानांतरित किया गया है।
सिविल जज जूनियर डिवीजन जज साधना सिंह को सैफई इटावा से हापुड़, सिविल जज जूनियर डिवीजन जज नेहा चौधरी द्वितीय को हापुड़ से वाराणसी, जज धाम्मा कुमार सिद्धार्थ को धौलाना हापुड़ से सिद्धार्थनगर, जज वर्तिका शैलत को गढ़मुक्तेश्वर हापुड़ से कासगंज, जज पारुल कुमारी को सोनभद्र से हापुड़ स्थानांतरित किया गया है।
VEDAM INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions open for Play Group to Class V: 9536100111 || By Bhagatji Educational Trust





























