
👁 0 views Views
पिलखुवा: अस्पताल की पार्किंग से बाइक चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक अस्पताल की पार्किंग से बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार भोजपुर के जुबेर ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह जीएस अस्पताल में कर्मचारी है। 21 मार्च को पीड़ित अपनी बाइक को अस्पताल की पार्किंग में खड़ा कर अंदर चला गया था। वापसी के दौरान जब पार्किंग में पहुंचा तो देखा कि बाइक गायब थी जिसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।
ADMISSIONS OPEN NOW: KIDZEE ELEMENTARY SCHOOL : 8979495366 || Play Group to Grade 5



























