
नवरात्र पर्व के मद्देनजर सुरक्षा प्रबंध कड़े
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में नवरात्रों का पर्व साम्प्रदायिक सौहार्द व शांति पूर्वक मनाए जाने के लिए जिला प्रशासन ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किये हैं। जनपद की तीनों तहसीलों को 12 सैक्टर में बांट कर मैजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है और पुलिस गश्त बढ़ाई गई है। पर्व में किसी भी प्रकार की खलल पैदा कर वालों को बख्शा नहीं जाएगा। नवरात्रों पर्व पर 30 मार्च से 07 अप्रैल तक मनाया जाएगा।
पुलिस ड्रोम से भी निगरानी रखेगी। इसके अतिरिक्त स्थानीय निकायों को सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, विद्युत विभाग को विद्युत आपूर्ति तथा स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सा व दवाएं आदिकी व्यवस्था बनाए रखने के आदेश दिए है। जिलाधिकारी ने कहा है कि नवरात्री पर्व पर विशेष सतर्कता बरती जाए। नवरात्रों पर्व पर किसी नई परम्परा की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद के थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारी व पुलिस चौकी प्रभारी शाति समितियों की बैठक कर नवरात्रों पर्व शांतिपूर्वक मनाने की अपील कर रहे है साथ ही नवरात्री पर्व पर मंदिरों से निकाली जाने वाली शोभा यात्रों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश मैजिस्ट्रटों को दिया गया है। जनपद भर के देवी मंदिरों को विशेष रोशनी से सजाया गया है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025



























