
50 वर्षीय महिला ने 17वें बालक को एंबुलेंस में दिया जन्म
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शासन द्वारा संचालित 108 एंबुलेंस में 50 वर्षीय महिला ने अपने 17वें बालक को जन्म दिया है। जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जनपद हापुड़ के पिलखुवा के मोहल्ला बजरंगपुरी निवासी इमामुद्दीन की 50 वर्षीय पत्नी गुड़िया को गुरुवार की शाम प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद महिला को पिलखुवा सीएचसी लाया गया लेकिन यहां से उसे मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की 108 एंबुलेंस पिलखुवा सीएचसी पहुंची और गर्भवती महिला को एंबुलेंस के माध्यम से मेरठ के लिए रवाना हुई लेकिन रास्ते में ही महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। प्रसव पीड़ा तेज होने पर महिला को एंबुलेंस में ही ईएमटी कर्मवीर और पायलट हमेश्वर ने प्रसव किट की सहायता से महिला का एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। शाम करीब 7:30 बजे महिला ने अपने 17वें संतान के रूप में बेटी को जन्म दिया। दोनों को जिला अस्पताल हापुड़ में भर्ती कराया गया है जो पूरी तरह स्वस्थ हैं।
होलसेल के दामों पर खरीदें बैटरी व सोलर पैनल: 6396202244


































