
👁 0 views Views
गोवा के होटल में सिंभावली निवासी युवक का मिला शव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के कस्बा की रेलवे रोड के रहने वाले 40 वर्षीय खैर मोहम्मद पुत्र बाबू खान का शव गोवा के होटल में मिला जिसकी सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि खैर मोहम्मद पिछले कई वर्षों से गोवा के होटल में नौकरी करता था। शुक्रवार को गोवा पुलिस के माध्यम से सूचना मिली कि होटल के कमरे में युवक का शव फंदे पर लटका है। सूचना मिलने पर परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
सिद्धार्थ चिल्ड्रन एकेडमी, हापुड़ में एडमिशन हेतु सम्पर्क करें: 8218066639



























