
छेड़छाड़ से तंग आकर किशोरी ने खाया जहर, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली किशोरी की वीडियो बनाकर उसे प्रसारित करने की धमकी दी और किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगे। मामले में किशोरी ने जहर खा लिया था। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
17 साल की किशोरी के चाचा ने बताया कि पीड़िता किसी मित्र से बात कर रही थी। तभी गांव के दो युवकों ने उसका वीडियो बनाया और वीडियो को प्रसारित करने की धमकी दी। साथ ही छेड़छाड़ करने लगे। किशोरी ने आरोपियों से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले में जांच कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
VEDAM INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions open for Play Group to Class V: 9536100111 || By Bhagatji Educational Trust



























