
उत्तर प्रदेश सरकार लिखी गाड़ियों का आतंक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में उत्तर प्रदेश सरकार लिखी प्राईवेट गाड़ियों के आतंक से लोगों में घबराहट है। इन गाड़ियों में सवार लोग किसी-ना-किसी विभाग का स्वयं को अफसर बताते है। प्राईवेट वाहन पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखना पूरी तरह से नियम विरुद्ध है।
जनपद हापुड़ की सड़कों पर कई दर्जन लग्जरी गाड़ियां ऐसी दौड़ रही है जिन पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा है। ये गाड़ियां रोजाना शाम को जनपद से बाहर चली जाती है और फिर अगले दिन हापुड़ आ जाती है। जब ये गाड़ियां किसी दुकान अथवा प्रतिष्ठान के बाहर खड़ी होती है, तो आस-पास के लोग मुंह उठाकर देखने लगते है।
ये गाड़ियों को प्रदेश सरकार डीजल व पैट्रोल उपलब्ध नहीं कराती है, बल्कि उनमें भ्रष्टाचार की कमाई का तेल फूंका जाता है। नागरिकों ने ऐसी गाड़ियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
आसान किश्तों पर लगवाएं सोलर पैनल, कम करें बिजली बिल : 9897985509, 9068802851
































