पंजाब सरकार किसानों को रिहा करे, नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन












पंजाब सरकार किसानों को रिहा करे, नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन

हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): पंजाब सरकार द्वारा आंदोलनकारी किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को हापुड़ कलैक्ट्रेट को बड़ी तादाद में किसानों ने जा घेरा और धरना देकर प्रदर्शन किया। धरनास्थल पर किसानों ने जमकर पंजाब सरकार को जी भर कर कोसा और बिना शर्त गिरफ्तार किसानों की गहराई की मांग की।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष दिनेश खेड़ा की अगुवाई में जनपद हापुड़ भर से बड़ी तादाद में किसान हापुड़ कलैक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने कलैक्ट्रेट का घेराव कर धरना दिया और प्रदर्शन कर नारेबाजी की। किसान नेता दिनेश खेड़ा ने बताया कि पंजाब सरकार ने आंदोलनकारी किसान नेताओं को गिरफ्तार कर किसान हित पर कुठराघात किया है। किसान सरकारी समर्थन मूल्य पर कानून बनाने की मांग कर रहे थे। उनकी प्रमुख मांग है कि गिरफ्तार किसानों को तुरंत रिहा किया जाए और किसानों की मांगे पूरी की जाएं, वरना फिर से एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा, युवा विंग के जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीलम देवी, आदि किसानों ने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार को दिया।

होलसेल के दामों पर खरीदें बैटरी व सोलर पैनल: 6396202244











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!