- Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव हिरनपुरा में शनिवार को हड़कंप मच गया। दरअसल हिरनपुरा के जंगलों में ग्रामीणों को मवेशियों के अवशेष पड़े मिले जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस व आला-अधिकारियों को दी गई। एसडीएम समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे और अवशेषों की जांच शुरु कर दी।
मामला दोपहर को है जब हिरनपुरा के जंगलों में कुछ ग्रामीण अपने खेत की ओर जा रहे थे कि उन्होंने जंगलों में मवेशियों के अवशेष पड़े देखे। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के साथ तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक हापुड़ से भी टीम हिरनपुरा पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। बता दें कि गांव हिरनपुरा में कुछ दिन पहले मोर बेहोशी की हालत में मिले थे।
अब घर बैठे कराएं हैल्थ चैकअप, कॉल करें: 9675655656:




























