पिकअप में भरे गोवंश को हिंदू संगठनों ने रोका, किया हंगामा












पिकअप में भरे गोवंश को हिंदू संगठनों ने रोका, किया हंगामा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला पर गोवंश से भरे एक पिकअप को हिंदू संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने रोक लिया और जमकर हंगामा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चौकी पर भी हंगामा किया और जमकर नारेबाजी की। साथ ही पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई और मामले की जांच शुरू कर दी।

मामला मंगलवार की रात का है जब कुछ गोवंश को पिकअप में भरकर चालक समेत तीन लोग गढ़ से कुचेसर चौपाल पहुंचे। रास्ते में रेलवे फाटक बंद होने के कारण चालक ने पिकअप को रोक दिया। इसी बीच पीछे से कार में सवार होकर आए हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पिकअप के चालक को रोका और कई सवाल जवाब पूछे। जवाब न मिलने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। क्षेत्राधिकारी जितेंद्र शर्मा का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!