
👁 0 views Views
मर्डर करने पर अभियुक्त को मिला आजीवन कारावास
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):न्यायालय ने हत्या के एक आरोपी को दोषी मानते हुए अभियुक्त को आजीवन कारावास व अर्थदण्ड की सजा दी है।
पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अन्तर्गत आरोपियों को न्यूनतम समय में सजा दिलाए जाने के क्रम में हापुड़ पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रभावी, सशक्त पैरवी करते हुए हत्या के अभियोग में एक हत्यारोपी को सश्रम आजीवन कारावास व 20,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दंडित कराया गया है।अभियुक्त गौतमबुद्धनगर के थाना जारचा के गांव ऊंचा अमीर पुर का सूरज है।अभियुक्त ने अपने साथियो के साथ एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457































