
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शिव मंदिर सैनी समाज समिति की ओर से शिव परिवार की स्थापना कोठी गेट गोपी पुरा डॉक्टर सुनील वाली गली में कराई गई जिसमे सभी शिव भक्त और सैनी समाज ने बहुत धूमधाम से स्थापना की और भंडारे का आयोजन किया। लोग भक्ति की धुन पर जमकर थिरके और आस्था का परिचय दिया। स्थापना के दौरान विशेष श्रृंगार किया गया और फूल, पुष्प आदि चढ़ाकर शिव परिवार का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सेवा राम सैनी, हरिश चौधरी, महेन्द्र सैनी, बॉबी सैनी, दया राम सैनी, ईश्वर सैनी, महेश सैनी, राजू सैनी, अमन सैनी, कुंदन सैनी, हर्ष चौहान, मंथन चौहान आदि शामिल हुए।
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं नए अंदाज़ में वहीं पुराना स्वाद: 7017570838































