
Curved straight asphalt road. Perspective winding highway traffic with vertical yellow lines. Roadway trip symbol. Vector isolated on white.
धौलाना से नोएडा तक के मार्ग का होगा चौड़ीकरण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना से नोएडा तक करीब 13 किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण का चौड़ीकरण होगा जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी। ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। चर्चा से एनटीपीसी होते हुए दादरी तक करीब 13 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण होगा। साथ ही चौड़ीकरण भी किया जाएगा जिससे क्षेत्रवासियों को लाभ पहुंचेगा।
दो महीने पहले दादरी से एनटीपीसी होते हुए जारचा तक 20 किलोमीटर मार्ग के 13 किलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण करने के लिए 19 करोड़ रुपए का बजट आवंटित हुआ था। इस मार्ग पर ऊंचा गांव से एनटीपीसी मोड तक का दो किलोमीटर हिस्सा धौलाना-दादरी मार्ग का अभिन्न अंग है जिसका उपयोग एनटीपीसी में काम करने वाले कामगार और नोएडा आने जाने वाले लोग प्रतिदिन करते हैं। एक हफ्ते से मार्ग के बंद होने के कारण वाहन चालकों को देहरा या समाना से घूम कर जाना पड़ रहा था। सोमवार से मार्ग को चार व्हीलर के लिए खोल दिया गया है। छह माह में सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही हापुड़ की सीमा से ऊंचा गांव तक की सीमा के 300 मीटर के टुकड़े को भी इस योजना में शामिल कर लिया गया है। चौड़ीकरण के बाद धौलाना से लेकर नोएडा तक वाहन फर्राटा भर सकेंगे।
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं नए अंदाज़ में वहीं पुराना स्वाद: 7017570838






























