
अलीगढ़: हापुड़ निवासी ने महिला सिपाही के साथ किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के सोटावाली नवीन मंडी क्षेत्र के रहने वाले विकास कुमार के खिलाफ अलीगढ़ के जवां में रहने वाली महिला सिपाही ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं और वह झांसा देता रहा। शादी की बात पर विकास टाल मटोल करता रहा। आरोपी के खिलाफ हापुड़ देहात थाने में भी वर्ष 2024 में धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत हुआ था। कांस्टेबल का कहना है कि विकास उससे अब तक एक चैन, दो अंगूठी, चार लाख 35 हजार रुपए ठग चुका है। उसे व परिवार को धमकी दे रहा है।
जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के जवां की रहने वाली महिला सिपाही हरदोई में तैनात है जिसका आरोप है कि सोटावली निवासी विकास कुमार 14 जून वर्ष 2022 को हरदोई में मिला जहां वह उसके कमरे पर पांच दिन तक रुका और उसे शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाएं। शादी की बात कहने पर विकास टाल मटोल करता रहा। इस दौरान उसे 10 जनवरी 2024 को एक कन्या पैदा हुई। उससे कहा बेटी पैदा हो गई तो शादी कर लो लेकिन विकास नहीं माना। इसके बाद विकास और उसके परिजनों ने दुर्व्यवहार किया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
मोना ड्रीम गैलरी लाए हैं धमाकेदार ऑफर: स्पिन घुमाएं और गिफ्ट पाएं: 9927143205























