घर में घुसकर पति-पत्नी पर हमला करने के मामले में चार पर मुकदमा












घर में घुसकर पति-पत्नी पर हमला करने के मामले में चार पर मुकदमा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव पिपलेड़ा में बच्चों के विवाद में कुछ लोगों ने घर में घुसकर पति-पत्नी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पति की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव पिपलेड़ा निवासी मेहंदीहसन ने बताया कि वह मूल रूप से गांव हुसैनी शरीफ जिला पूर्वी चंपारण बिहार का रहने वाला है। वह अपने परिवार के साथ पिपलेड़ा के मुगल गार्डन मोहल्ले में रह रहा है। 25 फरवरी की रात लगभग 8:30 बजे पड़ोसी कासिद व उसके बच्चों में कहासुनी हो गई जिसके बाद गाली गलौज हुई थी। कासिद से अपने बच्चों को समझाने की बात की जिस पर वह अपने साथी डॉक्टर फिरोज व मोहम्मद कुर्बान को लेकर घर में आ गया। इस दौरान आरोपी कासिद, कयामुद्दीन, मनव्वर अंसारी व सहजादी खातून ने लाठी-डंडों से उन पर व उसकी गर्भवती पत्नी पर हमला कर दिया। हमले में वह उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी और घायलों को अस्पताल में भेज कर मेडिकल कराया।

The Prime School in Babugarh Chhawani

DEEWAN GLOBAL SCHOOL || Admissions Open Session: 2025-2026 || 7055651651











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!