
कृष्णा हत्याकांडः पड़ोसी गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के बहुचर्चित 8 साल के कृष्णा सैनी की निर्दयता पूर्वक की गई निर्मम हत्या के आरोप में गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने पड़ोस में ही रहने वाले दीपक शर्मा व उसकी पत्नी रीना तथा भाई सोनू शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कृष्णा की गुमशुदगी को अपहरण व हत्या की धाराओं में दर्ज किया है। गढ़मुक्तेश्वर के कोतवाल नीरज कुमार अबोध बालक कृष्णा की हत्या के आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने के प्रयास में जुट गए है।
कौन है कृष्णाः गढ़मुक्तेश्वर के मौहल्ला सेगेवाला में तेजपाल सैनी अपनी पत्नी संता तथा इकलौते बेटे 8 साल के कृष्णा के साथ रहते है औऱ मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते है। शुक्रवार, 21 फरवरी की शाम को कृष्णा घर से बाहर खेलते हुए अचानक गायब हो गया। पुलिस ने मां संता की सूचना पर कृष्णा की गुमशुदगी दर्ज कर ली।
पुलिस ऐसे पहुंची हत्यारों तकः कोतवाल नीरज कुमार ने कृष्णा की गुमशुदगी को बड़े ही गम्भीरता से लिया और बालक की खोज में जुट गई। सीसीटीवी खंगालते हुए पुलिस उस स्थान पर रुक गई, जहां बालक गायब हुआ था। यह स्थान तेजपाल सैनी के आवास से चंद कदमों की दूरी पर ही था। गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने आस-पास के मकानों को घेर लिया औऱ तलाशी अभियान शुरु कर दिया।
कोतवाल नीरज कुमार ने बालक के शव को एक मकान की छत से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कृष्णा की हत्या गला घोट कर की गई थी।
पड़ोसी निकले हत्यारेः पुलिस ने पड़ोस के दीपक शर्मा व उसकी पत्नी रीना तथा भाई सोनू शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने कृष्णा की हत्या करना और शव को पड़ोसी की छत पर फैंकना स्वीकार कर लिया।
अब घर बैठे कराएं डॉ. लाल पैथ लैब्स से जांच: 9458757038, 9045959419






























