
👁 0 views Views
कैटरिंग गोदाम में नकब लगाकर चोरी
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात के अंतर्गत गढ़ रोड पर स्थापित एक नई कालोनी बांके बिहारी कुंज कालोनी में नवनिर्मित एक कैटरिंग के गोदाम में नकब लगाकर बदमाश चार बैटरी, कढ़ाई, तवे, भगोने आदि ले उड़े। चोरी गए सामान की कीमत करीब 50-60 हजार रुपए बताई गई है।
हापुड़ के मौहल्ला सुभाष नगर के अनुज कुमार का कैटरिंग का कारोबार है और गोदाम सुप्रीम पैट्रोल पम्प के निकट बिजली घर के पीछे है। मंगलवार की रात को बदमाश आए और नकब लगाकर बैटरी व कैटरिंग का सामान चोरी कर ले उड़े। अनुज ने इस सिलसिले में थाना देहात पुलिस को सूचना दी है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065





























