
निःशुल्क चिकित्सा शिविर से सैकड़ों लाभान्वित
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): श्री चंडी मंदिर प्रबंध समिति हापुड़ व चरक आयुर्वेद मेडिकल कालेज के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को हापुड़ में एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने किया। भाजपा नेता ने विश्वास जताया कि यह चिकित्सा शिविर असहाय लोगों की मदद में एक मील का पत्थर साबित होगा।
चरक आयुर्वेद मेडिकल कालेज के दक्ष चिकित्सकों ने ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रोल, ईसीजी, थायराइड का चैकअप किया और रोगियों को शुद्ध शाकाहारी भोजन करने तथा दुर्व्यसनों से दूर रहने और सुबह-शाम भ्रमण करने पर बल दिया। स्वास्थ्य कैम्प से हापुड़ व आस-पास के इलाकों के सैकड़ों लोग लाभान्वित हुए।
श्री चंडी मंदिर समिति के प्रधान संजय गुप्ता ने बताया कि चुनाव के वक्त जो प्रतिज्ञा पत्र जारी किया गया था उसी चुनावी वायदे के अनुरुप चिकित्सा शिविर लगाया गया है, जिसकी क्रम जारी रहेगा। शिविर में हापडु संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित अग्रवाल, बिजेंद्र गर्ग लोहे वाले, योगेंद्र पंडित, सांसद प्रतिनिधि विनोद गुप्ता व अशोक बबली, अंकुर कंसल, संजय अग्रवाल तथा राजीव गर्ग, अमित शर्मा आदि उपस्थित थे।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457





























