
महाशिवरात्रि के दृष्टिगत पुलिस ने मंदिर में सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): महाशिवरात्रि के पर्व को देखते हुए जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस ने शनिवार को बाबूगढ़ के छपकौली में स्थित श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बाबूगढ़ थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ छपकौली में स्थित श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने सीसीटीवी, सुरक्षा व्यवस्था, वाहन पार्किंग आदि का जायजा लिया और संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है ऐसे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं और भगवान भोले का जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक करते हैं। मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर्व पर भोले को दूध, जल, शहद, धतूरा, पुष्प आदि चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। उमड़ने वाले आस्था के सैलाब के मुद्देनजर पुलिस ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित को दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसएसआई अनोद कुमार व पुलिस बल मौजूद रहा।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






























