
नाविकों ने गंगा में देखा घड़ियाल का शव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नपद हापुड़ के बृजघाट गंगा तट पर बुधवार की दोपहर को गंगा में घड़ियाल का शव बहता हुआ दिखाई दिया। घड़ियाल के बहते हुए शव की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सूचना पर वन विभाग की टीम ने पहुंचने पर जांच शुरू की। स्थानीय लोगों में काफ़ी रोश है। बताया गया है कि बुधवार की सुबह नाविक गंगा में नाव चला रहे थे। उन्होंने गांव लठीरा की ओर से गंगा में घड़ियाल का बहता हुआ शव देखा। घड़ियाल का शव देखते ही नाव में बैठे श्रद्धालुओं ने घड़ियाल की फोटो व वीडियो बना ली जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। मृतक घड़ियाल की सूचना नागरिकों ने वन विभाग को दी। वन क्षेत्र अधिकारी करण सिंह ने बताया कि सूचना पर टीम घड़ियाल के शव की तलाश कर रही है लेकिन जनपद सीमा में घड़ियाल का शव नहीं मिला। घड़ियाल का शव तेज बहाव के साथ आगे बढ़ गया।
मोना ड्रीम गैलरी लाए हैं धमाकेदार ऑफर: स्पिन घुमाएं और गिफ्ट पाएं: 9927143205





























