
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), default quality
चोरी योजना में शामिल, मिली सजा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा चोरी की योजना बनाने व अवैध रूप से असलहा रखने के मामले में अभियुक्त को प्रभावी पैरवी के चलते माननीय न्यायालय द्वारा सुनाई गई सजा।
अभियुक्त वकील उर्फ चीता द्वारा चोरी की योजना बनाना एवं अवैध रूप से असलहा रखना पाया गया था, जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध क्रमशः मु0अ0सं0 508/2022 धारा 398, 401 भादवि व मु0अ0सं0 512/2022 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना हापुड़ नगर पर पंजीकृत किये गये थे। उक्त मुकदमों में अभियुक्त को गिरफ्तार कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए हापुड़ पुलिस द्वारा आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था। इसी क्रम में आज दिनांक 05.02.2025 को माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को *जेल में बिताई गयी अवधि (02 वर्ष 07 माह 13 दिवस) व 1,000/- रूपये के अर्थदंड से दण्डित किया गया है।
नाम व पता अभियुक्त वकील उर्फ चीता पुत्र सलीम निवासी मजीदपुरा थाना हापुड़ नगर जनपद हापुड़ है।
दमदार ई-रिक्शा के साथ पाएं उचित दामों पर सभी एसेसरीज मुफ्त व लोन फीस फ्री: 7906867483























