
गला घोंटने से हुई थी मुन्ना की मौत, आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की चितौली रोड पर खेत किनारे मिले 55 वर्षीय मुन्ना के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का कारण गला दबाना बताया गया है। गला घोंट कर मुन्ना की हत्या की गई थी। पुलिस को साथियों पर शक है जो कि कॉल डिटेल के साथ-साथ सीसीटीवी आदि खंगाल रही है। पुलिस जल्द ही मामले का पर्दाफाश करेगी।
ज्ञात हो कि शुक्रवार को चितौली रोड के किनारे 55 व्यक्ति का शव पड़ा था जिसके बाद हापुड़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान 55 वर्षीय मुन्ना के रूप में हुई थी। मृतक ईदगाह कॉलोनी बर्फ खाने के सामने रहता था जिसके शरीर व गले पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने के कारण मौत होना सामने आया है जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दमदार ई-रिक्शा के साथ पाएं उचित दामों पर सभी एसेसरीज मुफ्त व लोन फीस फ्री: 7906867483






























