
पुड के कुचेसर रोड चौपला के दो दूध प्लांट से दूध व घी की सैम्पलिंग
हापुड,सीमन (ehapurnews.com):खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, हापुड की टीम ने कुचेसर रोड चौपला पर स्थित दूध के दो प्लांट पर शनिवार को छापामार कर दूध व देसी घी के 6 नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए।
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र० लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की एक टीम जिसमें आर.पी. गंगवार, प्रियंक श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सम्मिलित थे,ने शनिवार, एक फरवरी-2025 को दिनेश डेयरी चिलिंग सेन्टर कुचेसर रोड चौपला हापुड से गाय का घी, गाय का क्रीम, भैस का क्रीम, भैस का घी, मिश्रित दूध का एक -एक नमूना एवं हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी कुचेसर रोड चौपला से मिश्रित दूध का एक नमूना संग्रहित किया गया। इस प्रकार टीम द्वारा छह नमूने संग्रहित किये गये। उक्त सभी नमूनो को वास्ते जाँच खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला प्रेषित किया गया है।
जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288































