
11वीं में पढ़ने वाले छात्र ने दो छात्र भाईयों को दी धमकी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मेरठ रोड पर स्थित एक इंटर कॉलेज में एक छात्र ने दो छात्र भाइयों के लिए जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल किया और जान से मारने की धमकी दी जिसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोप है कि 7 जनवरी को आरोपी ने दोनों भाइयों को बेल्ट से पीटा भी था। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों में फैसला करा दिया था। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
असौड़ा की रहने वाली संगीता ने बताया कि उसके दो बेटे मेरठ रोड पर स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 के छात्र हैं। सात जनवरी की दोपहर उन्होंने एक छात्र की शिकायत प्रधानाचार्य से की थी जो कि सिगरेट पी रहा था। आरोपी छात्रा ने दोनों भाइयों को बेल्ट से पीटा। 11 जनवरी को पुलिस ने चौकी पर दोनों पक्ष में फैसला कर दिया। इसके बाद आरोपी छात्र ने 21 जनवरी को परीक्षा देने कॉलेज गए दोनों पुत्रों को जाति सूचक शब्द कहे जिसके बाद तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सर्दी से बचने के लिए मात्र 599/- में जैकेट: 8191820867






























