
बाबूगढ़: दिल्ली के प्रॉपर्टी डीलर का था खेत में मिला शव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के अलीपुर उपेड़ा मार्ग पर 15 दिन पहले आलू के खेत में मिले शव की पहचान पुलिस ने कर ली है। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने मृतक की पहचान 55 वर्षीय वीरेंद्र राय निवासी गांव रोवागोवा गोरखपुर रोड जिला बस्ती के रूप में हुई है जो फिलहाल दिल्ली के नसीरपुर रोड द्वारका दिल्ली में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। मृतक के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज है जो पहले कई बार जेल जा चुका है। ठगी के मामले में हाल ही में मृतक जेल से जमानत पर छूट कर बाहर आया था। पुलिस को मृतक की पहचान के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शव के पास मिले शराब के पव्वे की मदद से पुलिस उसकी पहचान कर सकी है। शराब के पव्वे पर अंकित बारकोड से पुलिस उस ठेके तक पहुंची जहां से इसे खरीदा गया था। ठेके के पास मोहल्ला अमन विहार थाने में मृतक की गुमशुदगी दर्ज थी। उसके माध्यम से शव की पहचान हो सकी है।
बाबूगढ़ के थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतक के शरीर पर केवल अंडरवियर, बनियान और हाथ पर कलावा बंधा था। उसके शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए थे। पुलिस जल्द ही हत्याकांड का खुलासा करेगी। हालांकि पुलिस को शक है कि प्रॉपर्टी डीलर के साथ काम करने वाले कुछ लोगों ने ही हत्या की है। पुलिस को आशंका है कि लेनदेन को लेकर हुए विवाद में वीरेंद्र राय की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दमदार ई-रिक्शा के साथ पाएं उचित दामों पर सभी एसेसरीज मुफ्त व लोन फीस फ्री: 7906867483






























