
हाफिजपुर थाना प्रभारी व एनएचएआई ने बांटे हेलमेट
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर पुलिस ने एनएचएआई के अधिकारियों के साथ मिलकर कुराना टोल पर वाहन चालकों को जागरूक किया और दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट का वितरण किया जिससे वह नियमों का पालन करें। इस दौरान हाफिजपुर के थाना प्रभारी आशीष कुमार पुंडीर ने बताया कि एनएचएआई के विक्रम सिंह के साथ कुराना टोल प्लाजा पर वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की गई और दो पहिंया पर बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों को रोककर उन्हें हेलमेट का वितरण किया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





























