👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गणतंत्र दिवस पर जनपद हापुड़ में पुलिस के कड़े सुरक्षा प्रबंध किए है। पूरे जनपद को सैक्टरों में बांट कर पुलिस बल तैनात किया गया है और संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस निगरानी रखे है।
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर शनिवार को पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने पुलिस के साथ बृजघाट बार्डर पर लगी बैरियर डयूटी को चैक किया और पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
पुलिस के आला अफसरों के मुताबिक इस दौरान होटलों तथा वाहनों की चैकिंग की जा रही है। स्कूल,कालेज,स्टेशन,बस अड्डों पर निगरानी बढ़ा कर पैदल गश्त बढ़ाई गई है।
शॉपिंग पर पाएं 500/- तक का डिस्काउंट. कॉल करें: 9897097497

























