
ठेला संचालक पर फायरिंग करने वालों की गिरफ्तारी कब?
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ठंडा अंडे बेचने के दौरान हुए विवाद के मामले में पुलिस के हाथ अभी भी खाली है। पुलिस फायरिंग करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है जिनकी जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में स्थित गांव खड़खड़ी के सतीश कश्यप की परचून की दुकान है जिसका बेटा अंडे का ठेला लगाता है। मामला शुक्रवार की रात का है जब दो बाईकों पर सवार होकर तीन लोग अंडा खरीदने के लिए पहुंचे जिन्होंने ठंडा अंडा होने की बात बाद कहकर सतीश के पुत्र के साथ मारपीट की और फायरिंग कर दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी आदि की मदद से आरोपी की पहचान कर ली है लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल लेकर आया है हापुड़ की पहली प्रोफेशनल फुटबॉल अकादमी: 8791258181

























