झारखंड में रहकर ठगी करने वाले साइबर ठगों की संपत्ति होगी कुर्क












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कलेक्टर गंज निवासी महिला के खाते से धोखाधड़ी कर रुपए निकालने के मामले में पुलिस साइबर अपराधियों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर रही है। आरोपी झारखंड के रहने वाले हैं जो कि वहां रहकर अपना नेटवर्क चलाते हैं। पुलिस इनका नेटवर्क ध्वस्त करने की भी तैयारी कर रही है।

क्षेत्राधिकारी हापुड़ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मोहल्ला कलेक्टर गंज निवासी परमजीत कौर ने मार्च 2023 में मुकदमा दर्ज कराते बताया था कि साइबर ठगों ने बैंक का कर्मचारी बनकर करीब एक लाख रुपए खाते से निकाल लिए। जांच में पता चला कि साइबर अपराधी झारखंड राज्य के रहने वाले हैं जिस पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश की लेकिन वह नहीं मिले। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 19 अक्टूबर को नोटिस तामिल की। उसके बाद आरोपी पुलिस या फिर न्यायालय के समक्ष पेश नहीं हुए। अब पुलिस न्यायालय से 83 की कार्रवाई के आदेश लेने में जुट गई है। इसके बाद आरोपी महेंद्र दास व राज दास निवासी झारखंड की संपत्ति को पुलिस कुर्क करेगी।

फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!