बाबूगढ़: कोहरे में भिड़े आधा दर्जन वाहन, पुलिस मौके पर












हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर,अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में जबरदस्त कोहरे के कारण छह वाहनों की शुक्रवार की सुबह भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन में सवार लोगों का हाल जाना। इस दौरान कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई जिन्हें क्रेन की सहायता से हटाया गया। साथ ही वाहन में सवार लोगों को पुलिस ने उपचार दिलाया। गनीमत रही कि किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। हालांकि वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

बाबूगढ़ के थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मामला शुक्रवार की सुबह करीब 7:30 बजे का है जब सिमरौली बॉर्डर काली नदी पुल पर घने कोहरे के कारण एनएच-9 पर मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाले रास्ते पर एक ईको गाड़ी किसी अज्ञात वाहन से टकरा गयी। ईको में सवार इमरान पुत्र इक़बाल, हीना पत्नी इक़बाल निवासी बदररखा दोनों घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जिला अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया।

एनएच-9 पर कोहरे के कारण विजिबिल्टी न के बराबर होने के कारण इसके पीछे चल रही पिकअप गाड़ी ईको से जा भिड़ी जिसमे जीशान पुत्र शालिम सवार था। इसके पीछे आर्टिका पिकअप से जा टकराई जिसमे चालक शानू पुत्र मुस्तकीम सवार था। कोहरे के कारण पिकअप से आर्टिका की टक्कर हो गई जिसे चालक फहीम खान पुत्र अच्छन चला रहा था। आर्टिका में पीछे से आई औरा ने टक्कर मारदी जिसमे कांस्टेबल रामकुमार हरियाणा पुलिस सवार थे। सड़क हादसे के दौरान पीछे से मारुति वैन और स्विफ्ट की भी भिड़ंत हो गई। इन वाहनों में सवार किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। मामले की जानकारी पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और वाहन में सवार लोगों का हाल जाना। कोहरे को देखते हुए जल्द ही पुलिस ने क्रेन की सहायता से वाहनों को सड़क से हटवाया।  

फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!