डीआईजी अचानक पहुंचे पिलखुआ कोतवाली, किया निरीक्षण












हापुड, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस उपमहानिरीक्षक, मेरठ रेंज कलानिधि ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कुवंर ज्ञानंजय सिंह के साथ थाना पिलखुवा का आकस्मिक निरीक्षण किया।उन्होंने थाना कार्यालय के अभिलेख, अपराध रजिस्टर व बीट बुक आदि का अवलोकन कर कम्प्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, बैरक, मालखाना, शस्त्रागार, बन्दीगृह, अभिलेखों के रखरखाव व साफ-सफाई को चैक किया गया। तत्पश्चात थाना पिलखुवा पर पुलिस अधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा जनपद में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये,साथ ही कहा कि गुंडों की हिस्ट्रीशीट खोली जाए।डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक व पुलिस बल के साथ पिलखुआ के बाजारों मे गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और राहगीर व व्यापारिक से वार्ता की। डीआईजी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उन्होंने जनपद हापुड़ का दौरा किया। बाबूगढ़ क्षेत्र में नई पुलिस लाइन का निर्माण कराया जा रहा है। 2026 तक यहां पुलिस लाइन बनकर तैयार हो जाएगी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस लाइन के निर्माण कार्य की प्रगति देखी और गुणवत्ता को परखा। साथ ही कार्यदायी संस्था के साथ भी बैठक की। वहीं पिलखुवा में पैदल गश्त कर थाने का निरीक्षण किया और कानून व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान पिलखुवा थाने में पहुंचकर डाक कार्यालय, बंदीगृह के साथ-साथ रजिस्टर आदि को जांचा।











  • Related Posts

    स्वर्णकार सिंह हापुड़ की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    🔊 Listen to this

    Read more

    तिरुपति केमिकल्स एंड सप्लायर्स की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    🔊 Listen to this

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वर्णकार सिंह हापुड़ की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    स्वर्णकार सिंह हापुड़ की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    तिरुपति केमिकल्स एंड सप्लायर्स की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    तिरुपति केमिकल्स एंड सप्लायर्स की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया होली महोत्सव

    हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया होली महोत्सव

    “होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त 3 मार्च की प्रातः 5:29 से 6:19 बजे तक”: ज्योतिष आचार्य यश त्यागी

    “होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त 3 मार्च की प्रातः 5:29 से 6:19 बजे तक”: ज्योतिष आचार्य यश त्यागी

    ऋषभ वर्मा (Authorised Person, Angel one Ltd) की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    ऋषभ वर्मा (Authorised Person, Angel one Ltd) की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    सराफा एसोसिएशन ने फूलों से खेली होली

    सराफा एसोसिएशन ने फूलों से खेली होली
    error: Content is protected !!