
Helmet helmet cartoon white background. AI generated Image by rawpixel.
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): परिवहन आयुक्त ने सड़क सुरक्षा में सुधार के लिए सभी जिलों में सख्त कदम उठाने के लिए कवायद शुरू कर दी है। आयुक्त ने बुधवार को सभी डीएम और एसपी को पत्र भेजा है कि हेलमेट न पहनने वालों के वाहन का चालान जरूर किया जाए।
पेट्रोल पम्प संचालकों के साथ संवाद कर कर्मचारियों को जागरूक करें कि हेलमेट न पहनने वालों को पेट्रोल न दें। उन्होंने पत्र में वर्ष 2019 में नोएडा के अंदर नो हेलमेट-नो फ्यूल व्यवस्था के सख्ती से लागू होने का उदाहरण भी दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल में राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में हादसे रोकने के लिए कई निर्देश दिए थे। इसके बाद नो हेलमेट, नो फ्यूल व्यवस्था फिर से लागू की गई है।

परिवहन आयुक्त बीएन सिंह ने पत्र में लिखा कि एक जून, 2019 को नोएडा में नो हेलमेट नो फ्यूल लागू होने का परिणाम भी दिखा था। वहां हेलमेट पहनने वाले बढ़ने से हादसों में भी कमी हुई थी। हर 15 दिन पर इसकी समीक्षा को भी कहा गया है। मोटर वाहन अधिनियम के तहत चार साल से अधिक आयु के बच्चों को भी हेलमेट पहनना जरूरी है। सिर्फ सिख धर्म के लोगों को पगड़ी की वजह से इस नियम से छूट दी गई है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065


























