
हापुड़: 1.20 करोड़ से बनेगा एक किलोमीटर लंबा नाला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका मोदीनगर रोड पर करीब एक किलोमीटर लंबे नाले का निर्माण कराएगी। इसके लिए एक करोड़ 20 लाख रुपए खर्च होंगे। नगर पालिका ने टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। फरवरी में निर्माण शुरू होगा। नाले के बनने से करीब तीन से चार हजार भवन स्वामियों को राहत मिलेगी।

हापुड़ की मोदीनगर रोड पर आदर्श नगर कॉलोनी, शक्तिनगर, चंद्रलोक कॉलोनी, आसपास के क्षेत्र में बसे मोहल्लों की जल निकासी की व्यवस्था अच्छी नहीं है जिसकी वजह से क्षेत्र वासियों को बारिश के समय काफी ज्यादा दिक्कत होती है। जल भराव की समस्या के मद्देनजर नाला निर्माण कराया जाएगा जिससे लोगों को राहत मिलेगी। फिलहाल मोदीनगर रोड पर फ्लाईओवर के पास लाखों रुपए की लागत से 200 मीटर लम्बे नाले का निर्माण चल रहा है। उसके आगे की तरफ जसरूप नगर से लेकर मोहल्ला चमरी तक दो अन्य चरणों में नाले का निर्माण होगा।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457




























