
हरित जीवन न्यास की पहल
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ में सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत “हरित जीवन न्यास” ने एक बार फिर अपनी सराहनीय पहल से सभी को प्रभावित किया। न्यास के अध्यक्ष वरुण अग्रवाल (समाजसेवी) और संस्थापक डॉ. मुकेश सैनी ने एनएसएस की 11वीं और 12वीं कक्षा की 40 छात्राओं को लेखन-सामग्री, फाइल और नववर्ष शुभकामना संदेश वितरित किये व उन्हें आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएँ दी और उनका मनोबल बढ़ाया।

इस अवसर पर न्यास के अध्यक्ष वरुण अग्रवाल ने कहा कि“हमारा उद्देश्य छात्राओं को प्रेरित और उनके प्रयासों की सराहना करना है। ये बेटियां हमारे समाज का भविष्य हैं, और उनका हौसला बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है।” एक बेटी पढ़कर दो परिवारों का निर्माण करती है। बेटी अपने परिवार को व अपने ससुराल दोनों ही परिवारों का निर्माण करती है।
डॉ. मुकेश सैनी ने कहा,हरित जीवन न्यास शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में योगदान के लिए प्रतिबद्ध है। पहले भी हमने बच्चों के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए हैं, और आगे भी हमारा प्रयास रहेगा कि समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाया जाए।
एनएसएस कैम्प में उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि हरित जीवन न्यास का यह कदम न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि समाज के प्रति उनकी गहरी संवेदनशीलता को भी दर्शाता है। इस अवसर पर नोडल अधिकारी राजेश कुमारी, अध्यापिका जूली चौधरी, अध्यापिका रितु पवार, अध्यापिका अंजू रानी आदि उपस्थित रहे।
AMERICAN EDU GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN 2025-2026 || 8282827731































