
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रितु तोमर ने जिले में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश की घोषणा की है। जारी पत्र के अनुसार 31 दिसंबर 2024 से नियत शीतकालीन अवकाश प्रारंभ होने के कारण समस्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, इंचार्ज प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया जाता है कि विद्यालय और विद्यालय में रक्षित समस्त सामान की सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें और शीतकालीन अवकाश अवधि के लिए छात्रों को गृह कार्य ऑनलाइन / ऑफलाइन माध्यम से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इसी के साथ जिन विद्यालयों में डीबीटी का कार्य पूर्ण नहीं है। ऐसे विद्यालयो में प्रधानाध्यापक/ इंचार्ज प्रधानाध्यापक कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें।




























