
महिलाओं को साइबर ठगी के बारे में किया जागरूक
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ के प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने सोमवार को बाबूगढ़ के मेन चौराहा पर बच्चों व महिलाओं को साइबर अपराध के साथ-साथ हेल्पलाइन के बारे में जागरूक किया और संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

आपको बता दें कि इन दिनों साइबर ठग लगातार ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जो लोगों से ओटीपी के माध्यम से ठगी करते हैं। इतना ही नहीं मुनाफे का कच्चा लालच देकर लोगों के खातों में सेंध लगा रहे हैं। ऐसे में बाबूगढ़ पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए महिलाओं व बच्चियों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइनों के बारे में जागरूक किया और कहा कि साइबर अपराधियों की बातों में ना आए। इसी के भी साथ ओटीपी शेयर ना करें और ना ही अकाउंट संबंधी जानकारी दें। यदि आपात स्थिति आती है तो सरकार द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।
JMS WORLD SCHOOL : ADMISSION OPEN || 9359844808 || NH-9, HAPUR BYPASS, HAPUR

























