
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अलीगढ़ के गभाना पुलिस ने सुमेरपुर-कलुवा में पुराने नाले के पास हुई गोकशी की घटना के मामले में जनपद हापुड़ निवासी महिला समेत तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव पिपलैड़ा की रहने वाली बिस्मिल्लाह पत्नी अबरार को पकड़ लिया जो फिलहाल चंदौस के रामपुर-शाहपुर रोड पर रह रही थी। इसी के साथ अलीगढ़ पुलिस ने बबलू निवासी कावारसी और सलीम निवासी ऊपरकोट को भी दबोचा है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अलीगढ़ में हुई गौकशी की घटना को अंजाम दिया था जिनके कब्जे से पुलिस ने औजार भी बरामद किए हैं। बिस्मिल्लाह पर गभाना के अलावा चंदौस व सासनी गेट थाना में गोवध निवारण अधिनियम, चोरी व आर्म्स एक्ट के सात मुकदमे पंजीकृत हैं।
लिथियम बैटरी पर ई-रिक्शा उपलब्ध, एक चार्जिंग पर दौड़ेगी 100 किमी: 7906867483

























