
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के पबला रोड पर स्थित रेलवे फाटक ट्रैक की मरम्मत कार्य के कारण 5 दिन बंद रहेगा। ऐसे में क्षेत्रवासियों व राहगीरों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना पड़ेगा।
रेलवे के कार्यवाहक सेक्शन इंजीनियर विक्रम सिंह ने बताया कि रेल पथ पर मरम्मत कार्य की वजह से पबला रोड रेलवे फाटक सोमवार की सुबह 8:00 बजे से 3 जनवरी की रात 8:00 बजे तक बंद रहेगा। ऐसे में लोग बड़ौदा हिंदुस्तान रेलवे फाटक से आवागमन कर सकते हैं।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























