
दो लोगों की मौत का मामला: स्कॉर्पियो गाड़ी के चालक समेत दो गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने पिलखुवा की सड़कों पर बेलगाम दौड़ने वाली स्कॉर्पियो के चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। स्कॉर्पियो गाड़ी की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई थी जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं कई वाहन भी कार की चपेट में आ गए थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम तसव्वर पुत्र मुस्तकीम तथा मेहताब पुत्र वकील निवासीगण गांव निडोरी थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद है। गाड़ी को तसव्वर चला रहा था।

ज्ञात हो कि गुरुवार की देर शाम स्कॉर्पियो गाड़ी पिलखुवा की सड़कों पर दौड़ी। गाड़ी पहले पिलखुवा से गाजियाबाद की ओर जा रही थी जिसने कई वाहनों को अपनी चपेट में लिया। इसके बाद कार चालक ने यू-टर्न लेते हुए गाड़ी को गाजियाबाद से हापुड़ मार्ग पर दौड़ा दिया। सड़क हादसे के दौरान अलग-अलग बाईकों पर सवार राहुल सैनी पुत्र भोला सैनी निवासी सर्वोदय नगर पिलखुवा तथा जॉनी सैनी निवासी न्यू सर्वोदय नगर पिलखुवा को अपनी चपेट में ले लिया था। बाइक सवार को कई मीटर तक कार चालक ने घसीटा और अन्य वाहनों को भी टक्कर मारी। खुद को घिरता देख आरोपी कार चालकों ने गाड़ी को साइड लगाया और सभी मौके से फरार हो गए।
सड़क हादसे की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही गाड़ी से बीयर की कैन आदि बरामद किया। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर मुकदमा दर्ज किया और रविवार को कार चालक तसव्वर व मेहताब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों को पुलिस ने मोनाड यूनिवर्सिटी रोड पर स्थित फाटक के पास से गिरफ्तार किया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























