
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर हापुड़ में कांग्रेसजनों की शोकसभा
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):भूतपूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर रविवार को हापुड शहर के कांग्रेस जनों ने स्वर्ग आश्रम रोड स्थित टैगोर शिक्षा सदन में एक शोक सभा का आयोजन किया। पूर्व विधायक गजराज सिंह, शहर कांग्रेस अभिषेक गोयल ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के चित्र पर अपनी पुष्पांजलि अर्पित की और 2 मिनट का मोन धारण कर उन्हें याद किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह ने देश में मनरेगा, आधार कार्ड जैसी विभिन्न योजनाओं का लाभ आम जनता को पहुंचाने का काम किया। जिसकी आज पूरा देश ही नहीं बल्कि पूरा विश्व भी प्रशंसा करता है। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह बेहद ही प्रतिभाशाली व्यक्तित्व और सादगी की मिसाल थे।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नवरत्न त्यागी ने कहा कि मनमोहन सिंह शुरू से ही पढ़ाई में बहुत प्रतिभाशाली थे और जिस कॉलेज में उन्होंने पढ़ाई की, बाद में उसी कॉलेज के प्रोफेसर भी बने।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो में वरिष्ठ कांग्रेसी राकेश त्यागी, ख़ेम सिंह सहारा, भोजराज शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, डॉक्टर वीसी शर्मा, मदन सिंह चौहान, रामप्रसाद जाटव, आईसी शर्मा, मनोज शर्मा, रघुवर गौतम, जकरिया मनसबी, सविता गौतम, मदन शर्मा, गौरव गर्ग, जितेंद्र अग्रवाल, विक्की शर्मा, सावन चौधरी, अंकित, जावेद चौधरी, परवेज, भरतलाल शर्मा, यशपाल सिंह,आस मोहम्मद, अशोक, अतिकूर रहमान, सुशील शर्मा, रविन्द्र गुर्जर, मुकीम खान, सुखपाल गौतम, संजय शर्मा आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

























