
महिला का अश्लील फोटो दिखा ब्लैकमेल करने का आरोप, पति को भी पीटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पड़ोसी पर आरोप लगाया है कि वह अश्लील फोटो दिखाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। विरोध करने पर महिला के पति को डंडे से पीटा और घायल कर दिया। पिलखुवा कोतवाली प्रभारी का कहना है कि घायल का मेडिकल करा कर जांच जारी है।

एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि पड़ोस का अरुण उसकी पत्नी के साथ अश्लील फोटो दिखाकर छह महीने से ब्लैकमेल कर रहा था। पीड़िता ने कई बार विरोध किया। शनिवार की दोपहर जब महिला का पति घर पर था तो आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा। पत्नी ने पति को इसकी जानकारी दी। विरोध करने पर आरोपी ने डंडों से मारपीट कर पति को घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। आरोपी ब्लैकमेल कर फोटो डिलीट करने के नाम पर रुपए मांग रहा है। पुलिस जांच कर रही है।
JMS WORLD SCHOOL : ADMISSION OPEN || 9359844808 || NH-9, HAPUR BYPASS, HAPUR

























