
राष्ट्रीय व्यापार मंडल की मांग, “अतिक्रमण हो जबरदस्त कार्रवाई”
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय व्यापार मंडल जनपद हापुड़ की एक बैठक शनिवार को हापुड़ में सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता मंडल के जिलाध्यक्ष अमित शर्मा टोनी ने की। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं व बढ़ते हुए अतिक्रमण तथा मयूरियों के कारण आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने पर विचार किया गया। बैठक में व्यापारियों ने मांग की कि मयूरी को चार श्रेणी ए,बी, सी, डी में बांट कर मयूरी को उसी क्षेत्र में चलाया जाए जिस क्षेत्र की मयूरी है रजिस्ट्रेशन बिना मयूरी सड़क पर न चले।

संगठन के जिलाध्यक्ष अमित शर्मा टोनी ने कहा कि हापुड़ के गोल मार्केट में अतिक्रमण की वजह से काफी ज्यादा हालात खराब हैं। दो मिनट की दूरी तय करने में 15 से 20 मिनट का समय लग जाता है। दुकानदार सड़क के बाहर तख्त डालकर उस पर कब्जा जमा लेते हैं। इतना ही नहीं ऑनलाइन व्यापार से ऑफलाइन व्यापार पर भी काफी ज्यादा असर पड़ा है। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश प्रभारी विवेक त्यागी, उपाध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश अशोक भारतीय, जिला अध्यक्ष गाजियाबाद बालकिशन गुप्ता, कोषाध्यक्ष मेरठ मंडल परमानंद सिंघल, जिला उपाध्यक्ष गाजियाबाद समीर शर्मा व आशुतोष पाठक आदि उपस्थित रहे।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

































