
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के कस्बा धौलाना में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। धौलाना के रहने वाले पुष्पेंद्र ने बताया कि भूमाफिया किस्म के कुछ लोगों ने खसरा संख्या: 5, 9, 10, 12, 13, 14 की ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया। आरोपी इससे पहले भी सरकारी भूमि पर कब्जा कर चुके हैं। हल्का लेखपाल पर भी पुष्पेंद्र ने कई सवाल खड़े करते हुए साठगांठ का आरोप लगाया। मामले की जांच जारी है।
JMS WORLD SCHOOL : ADMISSION OPEN || 9359844808 || NH-9, HAPUR BYPASS, HAPUR


























