
18.38 करोड़ से होगा जरोठी-कन्हैया कल्याणपुर मार्ग का निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सदर हापुड़ विधायक विजयपाल आढ़ती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए सीएम को धन्यवाद भी किया। विधायक विजयपाल आढ़ती ने बताया कि हाईवे से जरोठी-कन्हैया कल्याणपुर मार्ग तक 18.38 करोड़ रुपए की लागत से सड़क का चौड़ीकरण कराया जाएगा। इससे क्षेत्र के 12 गांव के हजारों ग्रामीणों को लाभ पहुंचेगा। मुख्यमंत्री के आदेश पर लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। साढ़े पांच मीटर चौड़ी व 11.30 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण होगा।
हापुड़ विधायक विजयपाल आढ़ती उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले जहां उन्होंने धरातल पर उतरी योजनाओं का धन्यवाद किया। तो वहीं कुछ समस्याओं से भी सीएम योगी को अवगत कराया।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457



























