डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक आयोजित












डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी की बैठक आयोजित

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलपमेन्ट कमेटी (डी०सी०डी०सी०) की बैठक जिलाधिकारी गुरुवार को प्रेरणा शर्मा व मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम की अध्यक्षता में क्लेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी। बैठक के सदस्य संयोजक प्रेम शंकर सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि जनपद की सभी 36 पैक्स समिति, 2 मत्स्य सहकारी समिति तथा 123 डयेरी सहकारी समितियों का विवरण राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस पोर्टल पर फीड किया जा चुका है। शासन की मंशा के अनुसार जनपद की सभी 49 न्याय पंचायत स्तर पर एक बी-पैक्स का गठन के सापेक्ष जनपद में वर्तमान में 36 बी-पैक्स संचालित है। जनपद में 13 नई बी-पैक्स के गठन हेतु वांछित कार्यवाही की जा रही है। बदनौली न्याय पंचायत में बदनौली नाम से एक नई बी-पैक्स का पंजीकरण शीघ्र ही होने वाला है। जनपद की सभी 273 ग्राम पंचायत बहुउ‌द्देश्यीय पैक्सों से आच्छादित है।


विश्व की सबसे बडी अन्न भडारण योजना के अन्तर्गत 1000 मै०टन से अधिक क्षमता के गोदाम निर्माण हेतु जिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी, हापुड़ एवं धौलाना को भूमि का चयन करने हेतु पूर्व में ही निर्देशित किया जा चुका है। जिलाधिकारी द्वारा सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता को समितियों की भूमि भू-राजस्व अभीलेखो में दर्ज कराने हेतु समितियों का विवरण अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। उपदुग्धशाला विकास अधिकारी को निष्क्रिय डेयरी समितियों को सक्रिय करने के निर्देश दिये गये। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता द्वारा डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव डेवलपमेन्ट कमेटी (डी०सी०डी०सी०) के सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुये जिलाधिकारी की अनुमति उपरांत बैठक का समापन किया गया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्योत्सना बंधु, उप जिलाधिकारी हापुड़ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

JMS WORLD SCHOOL : ADMISSION OPEN || 9359844808 || NH-9, HAPUR BYPASS, HAPUR











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!