
👁 0 views Views
दीवान इंटर कॉलेज में गर्म स्वेटर का वितरण
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के दीवान इंटर कॉलेज में मंगलवार को विद्यालय की ओर से प्रधानाचार्य डॉ मनोज कुमार ने गरीब छात्रों को गर्म स्वेटर का वितरण किया। कड़ाके की सर्दी को देखते हुए विद्यालय प्रशासन के द्वारा यह निर्णय लिया गया कि जो बच्चे ऐसी ठंड में भी स्वेटर नहीं पहने हुए हैं उन्हें विद्यालय की ओर से स्वेटर दिए जाए। सभी छात्रों ने इस पुनीत कार्य के लिए विद्यालय प्रशासन का आभार जताया।इस अवसर पर डा ऋषिपाल सिंह, सुरेश चंद्रा,विजय सिंह धमानिया, डॉ संजीव कुमार एवम् संदीप कुमार का सहयोग रहा।
सर्दी से बचने के लिए मात्र 599/- में जैकेट: 8191820867




























