
युवक को दबंगों ने घेरकर पीटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा स्थित पंचायती घर में घात लगा कर बैठे कुछ दबंगों ने एक दलित युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान सिर में चोट लगने से पीड़ित घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। घायल की मां ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

गांव असौड़ा की ज्योति ने बताया कि रविवार की शाम उसका बेटा हर्ष किसी काम के सिलसिले में गांव स्थित पंचायती घर में गया था। वहां पहले से ही कुछ लोग बैठे हुए थे जिन्होंने उसके बेटे के साथ गाली गलौज कर उसे घेर लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके पुत्र के साथ अभद्रता कर मार पिटाई शुरू कर दी। लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग खड़े हुए जिसके बाद पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
Raymond फैशन स्टोर लेकर आए हैं 10-15 % तक का डिस्काउंट: 8791513811 || R. K. PLAZA, RLY ROAD, हापुड़


























